आठ साल का प्यार है सर, ऐसे कैसे छोड़ दूं, ठाट-बाट का परिवार भी छोड़ा…कोतवाली में एक युवती ने बवाल
कोतवाली में एक युवती ने बवाल शुरू कर दिया। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान हो गई।
मंगलवार को हरियाणा निवासी एक युवती और युवक हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। युवती बार-बार पुलिस से कहती रही कि आठ साल का प्यार है सर, ऐसे कैसे छोड़ दूं। हालात ऐसे हैं कि इसके साथ रहना भी संभव नहीं है। कोतवाली पुलिस भी युवती से पूछती रही कि क्या कार्रवाई करनी है। युवती ने रोते हुए पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई और कहा कि हम दोनों एक दूसरे से आठ साल से प्यार करते हैं, अपना ठाट-बाट वाला परिवार छोड़कर वह दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई।
युवती ने कहा कि तब पता चला कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सराफा कारोबारी की गाड़ी चलाता है, इसके बाद दोनों हल्द्वानी में रहने लगे। युवती का कहना था कि युवक ने शादी की बात स्टांप पेपर पर लिख कर दी है। अब युवक ना तो मुझसे प्यार करता है और ना ही उसका पालन-पोषण कर रहा है। इस पर युवती बोली इसे ऐसे कैसे छोड़ दूं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के लिए कहा तो इससे भी युवती ने इंकार कर दिया। एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि उक्त मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा -समय पर उपचार मिलने से बची जान
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट