स्याल्दे में एनएमओपीएस की देघाट में बैठक
स्याल्दे। एनएमओपीएस पुरानी पेंशन बहाली के संदर्भ में 26 फरवरी 2023 को कुमाऊं मंडल की हल्द्वानी रैली को लेकर जनपद अल्मोड़ा के स्याल्दे विकास खंड स्तरीय बैठक देघाट में आयोजित हुई। जिसमें हल्द्वानी रैली को लेकर जन जागरूकता लाने, सभी को जोड़ने, एवम अधिकाधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने हेतु चर्चा हुई। सभी ने तन मन धन से पेंशन रैली को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की बात कही।
26 फरवरी से पूर्व क्षेत्र वार एन पी एस पीड़ित साथियों से संपर्क किया जाएगा। इस हेतु विभिन्न क्षेत्र प्रभारी समितियों का गठन किया गया। श्री मान सिंह रावत के संचालन एवम संयोजन तथा श्री नवीन जोशी की अध्यक्षता में बैठक में श्री द्वारिका प्रसाद सुंदरियाल, श्री भारत भूषण जोशी, श्री गोपाल रावत, श्री दिनेश तिवारी, श्री पंकज बहुगुणा, श्री हरीश रजवार, श्री दिनेश पंत श्री धीरेन्द्र चौहान, श्री नारायण मेहरा श्री शंकर बिष्ट सहित दर्जनों लोगों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश