तीन महीने में आठवां मुकदमा : ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, पति समेत 11 पर दंगा भड़काने का केस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, उनके पति गोपाल अधिकारी समेत 11 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में ज्योति अधिकारी का मुंहबोला भाई भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द कोतवाली बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। खास बात यह है कि पिछले तीन महीनों में ज्योति अधिकारी के खिलाफ दर्ज होने वाला यह आठवां मुकदमा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जानकारी के अनुसार जोशी कॉलोनी छोटी मुखानी निवासी ब्लॉगर सुनीता भट्ट ने गुरुवार को काठगोदाम कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार के पास वुडपेकर में उनका छोटा सा कारोबार है।


आरोप है कि बुधवार शाम ब्लॉगर ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी और अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचीं। वहां उन्होंने पहले सुनीता भट्ट के साथ मारपीट की और फिर दुकान का सामान तोड़फोड़ कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, उनकी सात साल की बेटी को उठाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में ज्योति अधिकारी, गोपाल अधिकारी और कमल जोशी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119