स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो युवक घायल -ग्रामीणों की मदद से बची जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में पच्चीसी के पास शुक्रवार तड़के एक स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके-01 टीए 3561 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से शुक्रवार तड़के करीब 1:05 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली सोमेश्वर के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी पुलिस बल और रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


तब तक आसपास के ग्रामीण तत्परता दिखाते हुए चालक और उसके साथी को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी भेज चुके थे।


घायलों की पहचान राजेंद्र (32) पुत्र बहादुर राम, निवासी छानी सोमेश्वर और प्रकाश (32) पुत्र प्रताप राम, निवासी रनमन, थाना सोमेश्वर के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


दुर्घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने वाहन में अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की आशंका के चलते मौके पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन वहां कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119