दिल्ली में एक हजार ट्रकों की एंट्री बंद, हरिद्वार-दिल्ली सप्लाई 30% तक प्रभावित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए सख्त नियमों का असर हरिद्वार-दिल्ली माल परिवहन पर साफ दिखाई देने लगा है। नए नियमों के तहत अब केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके चलते हरिद्वार से प्रतिदिन दिल्ली जाने वाले करीब एक हजार मालवाहक ट्रकों की एंट्री बंद हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

इस प्रतिबंध के कारण हरिद्वार और दिल्ली के बीच लगभग 30 प्रतिशत तक माल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऑल ओवर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड के अनुसार, रोजाना करीब तीन हजार ट्रक दिल्ली रूट पर माल की ढुलाई करते हैं। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ा सामान और दवाइयों की बड़ी खेप शामिल होती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

नए नियमों के चलते बड़ी संख्या में ट्रक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ट्रांसपोर्टरों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने पड़ रहे हैं। फिलहाल कई ट्रांसपोर्टर गाजियाबाद तक माल पहुंचाकर आगे की सप्लाई के लिए अलग व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ गई हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119