तीन किलो 291 ग्राम गांजे के साथ बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र को तीन किलो 291 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बंजारावाला गली स्थित एक हॉस्टल में किराए पर रहकर नशे का कारोबार कर रहा था।

थानाध्यक्ष सेलाकुई पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर एसएसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बंजारावाला गली में स्थित ‘टू-लेट’ नामक हॉस्टल में छापा मारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

हॉस्टल के प्रथम तल के एक कमरे में मौजूद युवक ने अपनी पहचान ललटू कुमार पुत्र महेंद्र मेहता, निवासी ग्राम तराबे, मधेपुरा (बिहार) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कमरे के किचन और बेड के भीतर से तीन किलो 291 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने यह गांजा तरुण यादव निवासी चौघारा, थाना गम्हरिया, जिला मधेपुरा (बिहार) से 25 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी इसे संस्थान के छात्रों, स्थानीय युवकों और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गांजा सप्लायर तरुण यादव की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119