प्रतिबंधित पशु का वध करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने एक वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक सूचना के आधार पर 12 जुलाई 2023 को उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह परिक्षेत्रीय गौवंश स्कावाड किच्छा ने आईटीआई पुलिस में मदद से ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में दबिश देकर वहां द्वारा प्रतिबंधित पशु का वध कर रहे दो लोगों को मौके पर ही धर दबोचा था। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने पीपलसाना निवासी शौकीन पुत्र मोबिन, ग्राम गुलडिया निवासी जाकिर अली पुत्र अकबर अली, ग्राम फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा निवासी सद्दाम पुत्र सगीर व नूर हसन उर्फ नूरा पुत्र कलवे हसन क खिलाफ धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में सद्दाम व नूर हसन उर्फ नूरा पुत्र कलवे हसन फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नूर हसन उर्फ नूरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रकाश सिंह विष्ट, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न