कर्ज के बोझ से परेशान महिला ने लगाई फांसी -तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फांसी से उतारकर चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी 50 वर्षीय चम्पा राय पत्नी दलीप राय एक राइस मिल में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। बताया जा रहा है कि परिवार की जरूरतों और अन्य कार्यों के लिए उसने कई लोगों से रुपये उधार लिए थे, जबकि जिन लोगों से उसे पैसे मिलने थे, वे रकम वापस नहीं कर रहे थे। इस कारण वह काफी समय से आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव में थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


विगत दिवस जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तभी चम्पा राय ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है, जिनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है। पति दलीप राय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119