UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। शनिवार दोपहर बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। झटके महसूस होते ही कुछ स्थानों पर लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.984 अक्षांश (उत्तर) और 79.692 देशांतर (पूर्व) पर जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई में केंद्र होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट हो गई। प्रशासन की ओर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी जुटाई गई। जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल कहीं से भी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119