कानपुर में पकड़े गए नकली नोट, दून के एक बैंक में हुए थे जमा
देहरादून। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पटेलनगर शाखा में नकली नोट जमा कर दिए गए। बैंक में जमा करते वक्त यह नोट पकड़ में नहीं आए। नोट अन्य करेंसी के साथ यहां से कानपुर आरबीआई पहुंच गए। वहां जांच के दौरान पकड़ में आए। वहां इस शाखा में जमा हुए 100 रुपये के पांच, दो हजार रुपये का एक और पांच रुपये का एक नकली नोट पकड़ा गया।
नकली नोट मिलने पर बैंक से जानकारी लेने के साथ ही पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि आरबीआई कानपुर के दावा अनुभाग से जुड़े प्रबंधक प्रणीज पिजली की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस नकली रकम जमा करने के आरोपी के साथ ही इनकी छपाई करने वाले आरोपी की जांच करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी