हल्द्वानी में खुलेगा राज्य सूचना आयोग का वीसी सेंटर, वादों की सुनवाई की जा सकेगी
हल्द्वानी। सूचना का अधिकार मामलों की सुनवाई के लिए हल्द्वानी में जल्द ही राज्य सूचना आयोग वीडियो कॉन्फ्रेसिंग (वीसी)की व्यवस्था शुरू करेगा। जिसके माध्यम से आयोग के वादों की सुनवाई की जा सकेगी। तहसील परिसर में वीसी सेंटर खोले जाने के लिए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने शुक्रवार को यहां निरीक्षण किया। राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि आयोग में सुनवाई के लिए कुमाऊं के लोगों को देहरादून जाना पड़ता है। जिससे लोगों का समय व धन की बर्बादी होती है। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया हैं कि हल्द्वानी में वीसी सेंटर खोला जाए। भविष्य में राज्य सूचना आयोग का क्षेत्रीय कार्यालय भी हल्द्वानी में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।
इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आयोग की नई व्यवस्था से वादकारियों व विभागीय लोक सूचना अधिकारियों और अपीलीय अधिकारियों को लाभ होगा। अपीलों का निस्तारण भी तेजी आएगी। योगेश भट्ट ने एसडीएम मनीष कुमार सिंह से कहा कि वीसी सेंटर के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर राज्य सूचना आयोग व शासन को भिजवाया जाए। ताकि इस दिशा में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न