लॉटरी का झांसा देकर 24 लाख की ठगी करने वाला फर्जी आरबीआई व इनकम टैक्स ऑफिसर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। लॉटरी का लालच देकर 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी को सीबीसीआईडी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी देहरादून प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 7 जुलाई 2021 को वादी सोहन लाल रतूड़ी और उसके पुत्र को 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर खुद को आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल में मुकदमा संख्या 23/2021 धारा 419, 420, 120बी आईपीसी और 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर ऑफिसर मनोज कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भारत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 11 फरवरी 2026 को टीम को बिहार और पश्चिम बंगाल भेजा गया। जांच के दौरान 13 फरवरी 2026 को लाभार्थी खाताधारक और वांछित आरोपी अभय कुमार सिंह पुत्र बलीराम सिंह निवासी ग्राम परसोनी, वार्ड-11, थाना नौतन दुबे, पश्चिमी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में 4 लाख 10 हजार रुपये जमा हुए थे, जिन्हें उसने अन्य खातों में ट्रांसफर कर यूपीआई और अन्य माध्यमों से निकालकर धोखाधड़ी से अनुचित लाभ प्राप्त किया। 16 फरवरी 2026 को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर टिहरी गढ़वाल लाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


इस मामले में सीबीसीआईडी टीम पहले ही तीन अन्य आरोपियों गुंजन कुमार, नीतेश कुमार झा और धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक भारत सिंह, उपनिरीक्षक चिरंजीत सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार और चालक कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119