खेत में काम करने गई महिला ने खाया जहर -उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। घर से खेत में काम करने गई एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


जानकारी के अनुसार रातीघाट भवाली निवासी मुन्नी देवी (37) पत्नी गोपाल सिंह परिवार के साथ रहकर खेती-बाड़ी का काम करती थीं। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को वह घर से खेत में काम करने की बात कहकर निकली थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत में जाकर देखा, जहां वह बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119