ऑपरेशन क्रैकडाउन: 302 लोगों का सत्यापन, 78 पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक बार फिर ऑपरेशन क्रैकडाउन और वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया गया।

अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए कुल 302 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 78 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 39,250 रुपये का जुर्माना वसूला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष टीमों के साथ अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे। अभियान की निगरानी डा. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल) और मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) ने की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, आश्रमों, होम-स्टे, हॉस्टलों और पेइंग गेस्ट हाउस सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। साथ ही बाहरी राज्यों से हल्द्वानी आकर रह रहे लोगों का भी सत्यापन किया गया।


अभियान के दौरान 90 होटल और ढाबों की जांच की गई। संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों के मोबाइल नंबर दर्ज कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119