जमरानी नहर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग -किसानों के शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जमरानी नहर निर्माण कार्य बंद होने से क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर शनिवार को ग्राम प्रधान रमेश जोशी के नेतृत्व में किसानों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।

शिष्टमंडल ने बताया कि बरेली रोड क्षेत्र में जमरानी परियोजना का निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से बंद पड़ा है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब परियोजना अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने अतिक्रमण का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोके जाने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

किसानों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि अतिक्रमण संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और परियोजना समय पर पूरी हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

इस दौरान शिष्टमंडल ने तीनपानी से मोटाहल्दू तक नहर कवरिंग योजना को स्वीकृति दिलाने पर जिलाधिकारी, जमरानी परियोजना के महाप्रबंधक महेश कुमार खरे, उपमहाप्रबंधक ललित कुमार तथा परियोजना प्रबंधक शाहनवाज का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

शिष्टमंडल में समाजसेवी नंदकिशोर पडालनी, टीकाराम पडालनी, बहादुर सिंह जग्गी, जय बल्लभ जोशी, गुलाब सिंह भंडारी और टिक सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119