उत्तराखंड…41 साल बाद बदली लालकुआं की औद्योगिक पहचान –आईटीसी के अधीन हुई सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। चार दशक से अधिक समय तक लालकुआं की औद्योगिक पहचान रही सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने शनिवार से नए दौर में प्रवेश कर लिया। 41 वर्षों तक आदित्य बिड़ला समूह के अधीन संचालित रहने के बाद अब मिल का स्वामित्व और संचालन आईटीसी लिमिटेड के हाथों में आ गया है। इसके साथ ही लालकुआं के औद्योगिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हुआ और विकास की नई संभावनाओं का दौर शुरू हो गया।

मिल में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टाफ और ठेका कर्मियों के स्थानांतरण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मिल की कैंटीन में आईटीसी से पहुंचे अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ दोपहर और शाम का भोजन किया। इस दौरान नए प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और पारितोषिक भी प्रदान किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी के प्रयासों से वर्ष 1984 में स्थापित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लंबे समय तक आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में शामिल रही। इस मिल ने लालकुआं को देश के कागज उद्योग के मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई। वर्तमान में मिल में लगभग 8,000 अधिकारी, कर्मचारी, स्टाफ और ठेका कर्मी कार्यरत हैं, जबकि हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग पर निर्भर हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

आईटीसी ने आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के साथ हुए समझौते के तहत करीब 3,498 करोड़ रुपये में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल का अधिग्रहण किया है। भूमि और लीज हस्तांतरण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 1 अगस्त से मिल आधिकारिक रूप से आईटीसी के अधीन संचालित होने लगी है।

स्वामित्व परिवर्तन के बाद क्षेत्रवासियों की उम्मीदें नए प्रबंधन से बढ़ गई हैं। लोगों का मानना है कि आईटीसी के आने से मिल में आधुनिक तकनीक, नए निवेश और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का विश्वास है कि देश के अग्रणी औद्योगिक समूह आईटीसी की मौजूदगी से लालकुआं के बाजार, छोटे कारोबार और आसपास की आर्थिक गतिविधियों में भी नया उत्साह देखने को मिलेगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि नया प्रबंधन क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को किस नई ऊंचाई तक पहुंचाता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119