भारत–नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बाघ की दहशत -खेतों में काम छोड़ने को मजबूर किसान
खटीमा। भारत–नेपाल सीमा से लगे खेलड़िया, सिसैया और मेलाघाट क्षेत्रों में बाघ और तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते कई दिनों से खूंखार जंगली जानवर आबादी क्षेत्र और खेतों के आसपास देखे जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन–चार दिनों से खेलड़िया गांव के गन्ने के खेतों में एक बाघ ने डेरा जमा रखा है। किसान जब गन्ने की छिलाई या अन्य कृषि कार्यों के लिए खेतों में जाते हैं, तो बाघ की दहाड़ सुनते ही भयभीत होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
इस समय खेतों में किसानों के महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं, लेकिन जंगली जानवरों की आवाजाही के कारण कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त कराने और जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल