बागेश्वर खड़ी बाजार में दर्दनाक हादसा : छत से गिरकर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त जवान की मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिला मुख्यालय के खड़ी बाजार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में आईटीबीपी से सेवानिवृत्त 42 वर्षीय जवान की छत से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जीतनगर निवासी प्रकाश कुमार पुत्र जसोदा राम, जो आईटीबीपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद खड़ी बाजार गली में किराए के मकान में रह रहे थे, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन मंजिला भवन की छत से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया।


कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


बताया गया है कि मृतक अपने परिजनों से अलग रहकर किराए के कमरे में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार वे शराब के आदी थे, जिससे परेशान होकर परिवार ने उन्हें अलग रहने की सलाह दी थी। घटना के समय वे मकान मालिक किरन साह साह के साथ छत पर धूप सेंक रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


मृतक के परिवार में पत्नी निर्मला देवी और दो 14 वर्षीय जुड़वां बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार ने लगभग चार वर्ष पूर्व आईटीबीपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119