ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की कर्णिका नेगी ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज में हासिल की 152वीं रैंक

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस की पूर्व छात्रा कर्णिका नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में देशभर में 152वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


कर्णिका नेगी मूल रूप से लामाचौर, हल्द्वानी की निवासी हैं और 2023 बैच में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही हैं। उन्होंने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था, जो उनकी मेधा और लगन का प्रमाण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


कर्णिका के पिता श्री लक्ष्मण सिंह नेगी किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से कर्णिका ने उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम किया और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की।


उनकी यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। कर्णिका नेगी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस और क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119