उत्तराखंड…नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला दोषी –फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नाबालिग किशोरी से रास्ते में अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय की अदालत ने आरोपी सचिन, निवासी ग्राम फातावाला, थाना टांडा, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को दोषसिद्ध पाते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि यदि आरोपी निर्धारित अर्थदंड जमा नहीं करता है तो उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि घटना 12 फरवरी 2021 की है। शिकायतकर्ता महिला अपने काम से हरिद्वार गई हुई थी, जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अपने बुजुर्ग मामा के साथ थी। शाम को घर लौटने पर बेटी घर से लापता मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

उसी रात दिल्ली के एक गुरुद्वारे में किशोरी मिलने की सूचना दिल्ली पुलिस ने दी। परिजन और हरिद्वार पुलिस उसे वापस घर लेकर आए। इसके बाद किशोरी ने बताया कि आरोपी सचिन ने रास्ते में उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डरकर घर छोड़कर चली गई थी।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह का परीक्षण कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119