उत्तराखंड…15 साल नौकरी, फिर भी सिर्फ 8 हजार वेतन –मीक फार्मा में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। लालपुर स्थित मीक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को वेतन वृद्धि और श्रमिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर फैक्ट्री गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कर्मचारियों ने कंपनी के एचआर हेड पर अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद प्लांट हेड के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन आज भी उन्हें मात्र 8 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। उनका आरोप है कि नियमित रूप से अतिरिक्त समय तक काम कराने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। साथ ही कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि (पीएफ) से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जाती।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी के एचआर हेड उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि समय से पहले पंचिंग करवाई जाती है और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी जाती। इससे किसी पारिवारिक आपात स्थिति में भी उन्हें समय पर सूचना नहीं मिल पाती। कर्मचारियों ने एचआर हेड को हटाने और वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

प्रदर्शन के चलते फैक्ट्री परिसर में करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थिति बिगड़ती देख प्लांट हेड अशोक शर्मा मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी शिकायतों से फैक्ट्री प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी शांत हुए और दोबारा काम पर लौट गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

प्रदर्शन में चित्रा देवी, शीला देवी, रूपवती दिवाकर, निशा पालीवाल, आशा गौतम, सीमा, अंजली, पूजा, संगीता, सोनू, मुनीश, शिवम, हर्ष, अंकित और समीर सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119