अंधेरे का खौफ : धौलछीना के बेलवाल गांव में तेंदुए का हमला -कक्षा 6 की छात्रा घायल
अल्मोड़ा। धौलछीना विकासखंड के बेलवाल गांव में सोमवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई जब एक तेंदुए ने घर के पास मौजूद एक किशोरी पर अचानक हमला कर दिया। हमले में घायल बालिका की पहचान पल्लवी जड़ौत के रूप में हुई है, जो कक्षा 6 की छात्रा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्लवी अपने घर के नजदीक ही थी तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से घबराई पल्लवी ने शोर मचाया, जिस पर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों के हल्ला करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हमले में पल्लवी के चेहरे और हाथ पर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए जमराड़ी स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बालिका की हालत खतरे से बाहर है।
ग्रामीणों ने इस घटना के पीछे क्षेत्र में व्याप्त अंधेरे को बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे शाम होते ही घना अंधेरा छा जाता है और जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत