खाई में मिली लापता आरक्षी की लाश : 300 मीटर नीचे गिरी कार -चार दिन बाद SDRF ने किया बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भिकियासैण/अल्मोड़ा। पिछले चार दिनों से लापता चल रहे एक आरक्षी का शव सोमवार को गहरी खाई से बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह भिकियासैण थाने से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि भतरौजखान थाने में तैनात एक आरक्षी की कार मछोड़ क्षेत्र के पास गहरी खाई में गिरी हुई दिखाई दी है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि हुंडई क्रेटा कार मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। दुर्गम और जोखिमभरे भू-भाग के बीच एसडीआरएफ टीम खाई में उतरी और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


अभियान के दौरान टीम को एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आरक्षी 11 सीपी संजीव चौधरी के रूप में हुई। वह मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में भतरौजखान थाने में तैनात थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119