जबरन धर्मांतरण के आरोपों पर हड़कंप : नानकमत्ता में प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। ग्राम नवीनगर सिद्धा में कथित धर्मांतरण को लेकर भड़के विवाद ने प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच की कमान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के हाथों में है, जिन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में ईसाई मिशनरी द्वारा जनजाति समाज के कुछ लोगों के साथ प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इस पर विश्व हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जांच समिति का गठन किया।


अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने शिक्षा, पंचायती राज, शहरी विकास और पुलिस विभाग की टीम के साथ नानकमत्ता पहुंचकर नगर पंचायत कार्यालय में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। यदि जबरन धर्मांतरण या दबाव बनाने की पुष्टि होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, तहसीलदार हिमांशु जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, कोतवाल मंजू पांडे समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119