निर्भीक पत्रकारिता ही सच्चे कलमकार का धर्म : गंगोलीहाट में नारद जयंती पर पत्रकार हरगोविंद रावल व नीरज पंत सम्मानित

खबर शेयर करें 👉


गंगोलीहाट। नारद जयंती पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों और निर्भीकता पर जोर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हरगोविंद रावल और नीरज पंत को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा के बाद हुई, जिसका संचालन आचार्य बहादुर सिंह बूंगला ने किया। उन्होंने पत्रकारिता में निरंतर अध्ययन और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पत्रकार हरगोविंद रावल और नीरज पंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जोशी और प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी ने अतिथियों का बैच पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में हरगोविंद रावल ने कहा कि “सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती रहती है और निर्भीक पत्रकारिता ही एक सच्चे कलमकार का कर्तव्य है।” उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और सत्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी ने देवर्षि नारद के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रामाणिक जानकारी से स्वयं को सशक्त बनाने और समाज से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संचार क्रांति और पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धांतों को समझने का अवसर मिला। इस दौरान उपप्रधानाचार्य महिपाल सिंह मेहरा, प्रेमा कार्की, पंकज पंत, भगवान सिंह, पंकज पाठक, कपिल उप्रेती, पद्मा दत्त भट्ट, प्रेमा दशौनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119