दहेज उत्पीड़न से तंग आकर गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
काशीपुर। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला ग्राम खेड़ा स्थित पप्पू कॉलोनी का है, जहां तीन दिन पूर्व शाहनवाज की पत्नी नाजमा (पुत्री नन्हे, निवासी लालपुर पीपलसाना, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
मृतका के पिता नन्हे ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के महज सात माह के भीतर ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर नाजमा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
बताया गया कि प्रताड़ना से परेशान नाजमा, जो पांच माह की गर्भवती थी, ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
एसएसआई जावेद मलिक के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान पति के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात