देहरादून में खंडहर से महिला का शव मिलने से सनसनी -हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। चूना भट्टा क्षेत्र में रिस्पना नदी किनारे एक खंडहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की आंख पर गहरा घाव मिला है, जबकि हाथ-पैरों के नाखूनों पर खरोंच के निशान संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी देहात जया बलोनी और सीओ रायपुर रीना राठौर भी मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


पुलिस जांच में मृतका की पहचान चंदर रोड, डालनवाला स्थित सूरज बस्ती निवासी 26 वर्षीय शिवानी अरोड़ा पत्नी सावन कुमार अरोड़ा के रूप में हुई। मौके पर पहुंची मां ने शव की पहचान की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवानी नशे की आदी थी और तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुकी थी। हाल ही में उसे हरिद्वार के एक नशा मुक्ति केंद्र से घर लाया गया था, लेकिन उसकी लत नहीं छूटी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले परिजनों ने उसे फिर से केंद्र भेजने की बात कही थी, जिसके बाद वह शनिवार से लापता थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119