Uttarakhand…गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए की अचानक मौत, हृदय गति रुकने की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के पास गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे एक कांवड़िए की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और अन्य कांवड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी सुनील के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में विश्राम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया।

बहादराबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119