कार्य के प्रति लापरवाही पर महिला दरोगा निलंबित -एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर सभी प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रामनगर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में विवेचक महिला उपनिरीक्षक ने समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आज शनिवार को एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उपनिरीक्षक रेनू कोतवाली रामनगर को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज