गोलीकांड अपडेट : रामपुर रोड गन्ना सेंटर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत -आत्महत्या, हादसा और हत्या तीनों एंगल से जांच कर रही पुलिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड गन्ना सेंटर क्षेत्र स्थित एक घर में 55 वर्षीय कुंदन बोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत कुंदन बोरा के घर पहुंचे, जहां वह लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को  दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी, मौत के कारणों का अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि गोली खुद से चली या फिर किसी ने जानबूझकर चलाई। पुलिस जांच में आत्महत्या, हादसा और हत्या इन तीनों एंगल से जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

गोलीकांड की सूचना पर सीओ, कोतवाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन तलाशी ली। पुलिस ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवारजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119