खराब मौसम के चलते उड़ानें फिर रद्द
रुद्रपुर। बारिश के कारण कम दृश्यता के चलते लगातार हवाई उड़ानें रद्द की जा रही हैं। गुरुवार को भी दिल्ली से पंतनगर के बीच पहली और पंतनगर जयपुर के बीच एकमात्र उड़ान को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और पंतनगर में कम दृश्यता रहने की संभावना के चलते इंडिगो प्रबंधन ने अपनी दिल्ली से पंतनगर के बीच पहली और पंतनगर जयपुर के बीच एकमात्र उड़ान को रद्द कर दिया।
इसके अलावा दिल्ली से पंतनगर आने वाली दूसरी फ्लाइट भी 3:30 घंटे की देरी से पंतनगर पहुंची और देर से ही वापस दिल्ली रवाना हुई। इसके चलते दिल्ली-पंतनगर और जयपुर-पंतनगर के बीच टिकट बुक कराने वाले हवाई यात्रियों सहित वापसी में जयपुर से पंतनगर और पंतनगर से दिल्ली जाने वाले हवाई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पंतनगर-दिल्ली के बीच संचालित दूसरी फ्लाइट अथवा सड़क मार्ग सहित किराया वापसी का विकल्प उपलब्ध कराया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई