उत्तराखंड…विश्व प्रसिद्ध में आस्था का सैलाब : 4 किमी जाम -500 मीटर लंबी दर्शन कतार, एंबुलेंस भी 40 मिनट फंसी

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध में शनिवार को इस सीजन की सबसे अधिक भीड़ दर्ज की गई। श्रद्धालुओं के भारी सैलाब के चलते मंदिर परिसर की पार्किंग दोपहर से पहले ही पूरी तरह भर गई, जिसके बाद पुलिस को आर्टोला में ही वाहनों को रोकना पड़ा। पिथौरागढ़ हाईवे के दोनों ओर किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।

सुबह 8 बजे से ही मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। 11 बजे तक हालात ऐसे हो गए कि जागेश्वर मंदिर समूह तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर पैदल चलने तक की जगह नहीं बची। कई श्रद्धालुओं को गधेरे और चट्टानों के रास्ते होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। गर्भगृह के बाहर दर्शन के लिए 500 मीटर से अधिक लंबी कतारें लग गईं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...फर्जी एमए डिग्री से बनी प्रवक्ता! -एसआईटी जांच में खुली पोल, अब नौकरी जाना तय

दोपहर करीब 12:30 बजे आर्टोला बैंड के पास जाम में एक मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस भी फंस गई। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू कर एंबुलेंस को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन वाहनों की लंबी कतार के कारण रास्ता बनाना मुश्किल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खाद्य कारोबारियों को बड़ी राहत : FSSAI ने बदले लाइसेंस नियम -अब दुकानदारों-थोक कारोबारियों को नहीं रखना होगा रिकॉर्ड

सुबह 7 बजे से बढ़ा वाहनों का दबाव दोपहर तक आर्टोला से जागेश्वर तक करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में बदल गया। पुलिस और मंदिर समिति के स्वयंसेवकों के प्रयास भी भीड़ नियंत्रण के लिए नाकाफी साबित हुए। पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और श्रद्धालुओं को अपने वाहन हाईवे पर छोड़कर तीन से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

रुद्रपुर से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु दिनेश जोशी ने बताया, “तीन घंटे जाम में फंसे रहे। बच्चे भूख-प्यास से परेशान हो गए, ऊपर से पार्किंग भी नहीं मिली।” अन्य श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन से सावन शुरू होने से पहले स्थायी पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था करने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...ऑपरेशन 'प्रहार' का वार : पॉक्सो एक्ट का फरार वारंटी चौखुटिया से दबोचा, कोर्ट में पेश

पुलिस प्रशासन ने देर शाम तक जाम खुलवाने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को और अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास से पहले ही उमड़ी भारी भीड़ ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119