उत्तराखंड…ऑपरेशन ‘प्रहार’ का वार : पॉक्सो एक्ट का फरार वारंटी चौखुटिया से दबोचा, कोर्ट में पेश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा/चौखुटिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

लंबित गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 15/24 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत वांछित वारंटी रिजवान कुरैशी (38) निवासी वार्ड नंबर-2, मस्जिद के पास, खत्याड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को शुक्रवार को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक नसीम अहमद और कांस्टेबल विजय आगरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119