अज्ञात कारणों से यहां दसवीं की एक छात्रा ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें 👉

दसवीं की एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

किच्छा वार्ड नं 8 में दिशा 15 वर्ष पुत्री चरन सिंह निवासी एफसीआई गोदाम के निकट वार्ड 8 एचपीएस स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर दिशा की मां संतोष किसी काम से घर से बाहर थीं। जब वह वापस आईं तो उन्होंने दिशा के कमरे का दरवाजा बंद देखा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

धक्का मारने पर दरवाजा खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दिशा पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से झूल रही थी। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119