उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सितारगंज नगर इकाई का गठन -सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
सितारगंज। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की नगर इकाई का गठन बुधवार को सितारगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फूटेला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत संगठन का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चरन सिंह सरारी को अध्यक्ष, प्रवेश सिंह राणा को महासचिव और विक्की मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हरिमोहन सिंह राणा को उपाध्यक्ष तथा अनिल सागर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर अमर सिंह यादव, अश्वनी दीक्षित, गुरनाम सिंह, बलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश खन्ना, प्रदीप कुमार सहित लगभग दो दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119