तल्ला सल्ट में बाघ का आतंक -जंगल गए बुजुर्ग को बनाया निवाला

खबर शेयर करें 👉

-तीन किमी दूर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में दहशत
-वन विभाग ने परिजनों को 2.50 लाख की राहत राशि सौंपी

सल्ट (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट के उपतहसील मछोड़ के तल्ला सल्ट क्षेत्र की ग्रामसभा तड़म, तोक बेलम निवासी एक बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा तड़म के तोक बेलम निवासी खीम सिंह (65 वर्ष) पुत्र स्व. भुर सिंह मंगलवार को अपने दैनिक कार्यों के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए गहरे जंगल की ओर ले गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका क्षत-विक्षत शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से शव को बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


घटना की सूचना मिलते ही पूरे तल्ला सल्ट क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर राजस्व पुलिस, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।


वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 2.50 लाख रुपये का चेक दे दिया गया है, जबकि शेष राहत राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अकेले जंगल में न जाएं और सतर्कता बरतें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


इस दौरान उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, तहसीलदार आविद अली, एसीएफ काकुल पुंडीर, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119