नव वर्ष पर सड़क हादसों में चार की मौत -सलड़ी के समीप ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
हल्द्वानी। नववर्ष पर सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गयी। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। भीमताल से मिली जानकारी के अनुसार दीपक सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह निवासी जयनगर रुद्रपुर और पूजा सक्सेना पत्नी हिमांशु सक्सेना निवासी शास्त्रीनगर इज्जत नगर बरेली, हाल निवासी रुद्रपुर बीती रात करीब 12 बजे स्कूटी से भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे कि सलड़ी के समीप उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, लेकिन दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला का भाई हल्द्वानी पहुंचा। उसने पूछताछ में बताया कि उनके दीपक के साथ पारिवारिक संबंध हैं और दोनों कैंची धाम दर्शन को गये थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शव सौंप दिये। फिलहाल घटना को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार