कैंटर कार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल -लखनऊ से मुनस्यारी जा रही थी कार
लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में संतोला के व्यू प्वाइंट के पास 8:30 बजे के लगभग लखनऊ से मुनस्यारी जा रही i20कार (MH47 W 3619) की पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे कैंटर (U K 5C1854) से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार का मुंह टनकपुर की ओर हो गया। दुर्घटना में वाहन चालक गौरव सिंह (33 )पुत्र धर्मेंद्र सिंह उनकी पत्नी निकिता सिंह( 34) उनके चचेरे भाई अंकित सिंह (28 )पुत्र गया प्रसाद सिंह तथा उनकी पत्नी अंजली सिंह (26) घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर प्राइवेट वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टर दिक्षा और डॉक्टर करन बिष्ट के द्वारा चारों घायलों का उपचार किया गया डॉक्टर करन ने बताया घायलों के सर व पैरों में चोटे आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया सिटी स्कैन के लिए एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। कहा सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है वहीं वाहन चला रहे गौरव सिंह ने बताया सात लोग दो कारों में सवार होकर लखनऊ से मुनस्यारी घूमने जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई वहीं संतोला के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया टक्कर काफी जोरदार थी भगवान की कृपा से किसी की जान नहीं गई दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन