जंगलियागांव में गैस सिलेंडर फटा, चार कमरों का मकान ध्वस्त 

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जंगलियागांव के तोक काफल खेत में बीती रात्रि अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से चार कमरों का मकान ध्वस्त हो गया। सिलेंडर के फटने की आवाज से क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आये। अग्निकांड में घरेलू सामान फ्रीज आदि जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार बेघर हो चुका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

सूचना पर प्रधान राधा कुल्याल मौके पर पहुंची और उन्हें पीड़ित काफलखेत निवासी गोबिंद सिंह कुल्याल पुत्र स्व पूरन सिंह ने बताया कि अचानक घरेलू सिलेंडर की गैस लीकेज हो गई, बरसात के कारण घर में लाइट भी नहीं थी। बताया अग्निकांड से उनका घर का सामना जलकर नष्ट हो गया है। बिस्तर व कपड़े भी नहीं रहा। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने इसकी सूचना इंडेन गैस के अधिकारियों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119