गधेरे में पानी के तेज बहाव में बही महिला, खोजबीन जारी
ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बडौन की एक महिला की बसोटिया गधेरे में पानी के तेज बहाव में बह गयी। जिसकी ढूंढखोज की जा रही है, लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं लगा है। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने महिला की ढूंढखोज शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बडौन के तोक बसौटिया निवासी तुलसी देवी (50 ) पत्नी तेजराम घर के पास ही घास काटने गई थी, जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, बुधवार को पुनः परिजन ग्रामीणों की मदद से महिला को ढूढ़ने निकले तो घर के कुछ दूर पर महिला के चप्पल और दरांती मिली। ग्रामीणों ने भारी बारिश के दौरान बसोटिया गधेरे बहने की आकांशा जताई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता की। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर उनके साथ मिलकर गधेरे में ढूढ़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला पाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप