भिकियासैंण के नगर पंचायत के पंचायत भवन में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण। नगर पंचायत भिकियासैण के आंगनबाडी़ पंचायत घर में निदेशक होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं देहरादून डॉक्टर जे0एल0 फिरमाल के आदेशानुसार एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीना वरगली के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भिकियासैंण की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीना टम्टा एवं

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

फार्मेसिस्ट श्रवण कुमार कोहली व एमपीडब्ल्यू प्रहलाद सिंह बिष्ट द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भिकियासैंण पंचायत घर में कुल 37 बच्चोंं महिलाओं, व पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार औषधि निःशुल्क वितरण की गई,और डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के उपाय डा0 बीना टम्टा द्वारा बताए गए। इस मौके पर शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती गीता गोस्वामी आदि द्वारा उचित सहयोग किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119