रसोई से बाजार तक महंगाई की मार -तेल-दाल से लेकर फल-सब्जियों तक दामों में आग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महंगाई की मार अब आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाल रही है। सोने-चांदी के साथ-साथ रोजमर्रा के जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दो महीनों में खाद्य तेल, आटा, चावल, दाल, चायपत्ती और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मार्च के अंत में टाटा प्रीमियम चायपत्ती का एक किलो पैकेट 383 रुपये में मिल रहा था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 402 रुपये पहुंच गई है। वहीं खाद्य तेल की कीमतों में करीब 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। दालों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं।


फुटकर व्यापारी अजय कुमार ने बताया कि पहले अरहर दाल 110 रुपये किलो बिक रही थी, जो अब 120 रुपये किलो हो गई है। चने की दाल भी 90 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो पहुंच गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


महंगाई का असर केवल राशन तक सीमित नहीं है, बल्कि फल और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। फल एवं सब्जी विक्रेता हरीश पांडेय के अनुसार इम्पोर्टेड फलों और सब्जियों की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल आया है। बाजार में इम्पोर्टेड सेब 250 रुपये किलो तक बिक रहा है, जबकि पहाड़ी सेब 180 से 200 रुपये किलो के बीच बेचा जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


प्रमुख खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम (रुपये में)
उत्पाद
पहले
अब
रिफाइंड ऑयल (प्रति लीटर)
125
140
सरसों तेल (प्रति लीटर)
170-180
190
चावल (परम)
35
41
चावल (बासमती)
105
115
आटा (5 किलो)
140
150
चायपत्ती (टाटा प्रीमियम)
383
402
चीनी
42
46
नोट: खाद्य तेल के रेट प्रति लीटर तथा अन्य उत्पादों के रेट प्रति किलोग्राम के अनुसार हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119