उत्तराखंड : अस्पताल में बदसलूकी से तंग नर्सें बोलीं — “सुरक्षा नहीं मिली तो ठप होंगी सेवाएं”

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान लगातार हो रही अभद्रता और दुर्व्यवहार पर कड़ा रोष जताते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी है। स्टाफ का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं की गई तो नर्सिंग कर्मचारी काम बंद करने को मजबूर होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


शनिवार को स्टाफ नर्सों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। नर्सों ने बताया कि वे दिन-रात मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाओं में जुटी रहती हैं, लेकिन लगातार असुरक्षा और मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है। आरोप है कि शाम के समय कई तीमारदार शराब के नशे में अस्पताल पहुंचकर स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


नर्सों ने यह भी कहा कि कुछ लोग हेल्प डेस्क की बजाय निजी मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का दबाव बनाते हैं, जिससे गंभीर मरीजों की सेवाएं प्रभावित होती हैं। स्टाफ ने अस्पताल में सुरक्षा गार्ड बढ़ाने, मुलाकात का समय तय करने और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


इस दौरान रेखा रौतेला, मधु, पूनम, पूनम सिंह, भावना, ममता, उमा, गीतांजलि, दीपा, दीप्ति, इंदु और कविता सहित कई स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119