पहाड़ों में मौसम का अटैक, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी -मैदानी इलाकों में बढ़ेगी तपिश
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी भी हो सकती है।
रविवार 17 मई को भी मौसम का असर जारी रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है। खराब मौसम को देखते हुए कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि 20 से 22 मई के बीच एक बार फिर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।
उधर मैदानी जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस