सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय घूनी नंबर दो (बच्चीनगर), हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करते हुए विद्यालय परिसर में श्रमदान किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दे रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई से 30 रुपये का भुगतान -एक घंटे में रिटायर्ड फौजी के खाते से 2.21 लाख पार

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और सेवा भाव स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को दर्शाता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर-आंगन के साथ सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों को भी स्वच्छ रखने तथा दूसरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक -नलकूप और Jio टावर तक नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने दी तहरीर

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा कार्य समाज में जनसेवा की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ भारत के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 40 फीट गहरी खाई में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा वाहन -तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119