गांधी स्कूल बरेली रोड स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित-
150 लोगों का किया निशुल्क बीपी और शुगर की जांच-
हल्द्वानी। दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को गांधी स्कूल बरेली रोड स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क इमरजेंसी किट वितरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बीपी और शुगर से ग्रसित मरीजों का निशुल्क परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में डॉक्टर नीरज त्रिपाठी, एस एस बिष्ट, डॉ विजय जोशी, डा खोलिया ने मरीजों का इलाज किया इस कैंप में वरिष्ठ फार्मासिस्ट पीसी जोशी, पवन पांडे, नीरज ततराडी लोकेश सुयाल, लोकेश जोशी ,अनिल तिवारी, राकेश पलड़िया, राजू कुशवाहा आदि ने सहयोग किया।
इस अवसर पर 150 मरीजों का निशुल्क शुगर एवं बीपी का परीक्षण किया गया एवम् 75 वरिष्ठ नागरिकों को इमरजेंसी किट वितरित की गयी। केंद्र के संचालक श्री नरेंद्र पवार ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। श्री पवार ने उपस्थित चिकित्सकों एवं फार्मेसिस्ट और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार