बाइक सवार दो अभियुक्तों को 5 किलो 248 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार-
अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में नशे की तस्करी हो रही थी, लेकिन एसओ सल्ट सुशील कुमार ने चार्ज लेते ही नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सल्ट पुलिस ने मरचूला बैरियर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो अभियुक्तों को 5 किलो 248 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
गांजे की कीमत लगभग ₹26000 बताई जा रही है, वहीं दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसओ सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अभियुक्त द्वारा गांजा सराय खेत से रामनगर लेकर जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है, एसओ सल्ट ने कहा सल्ट क्षेत्र में पूरी तरह से नशे के कारोबार को खत्म करने के को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर