प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद भट्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल हुए।

सांसद अजय भट्ट ने अपने आवास पर परिवारजनों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा मुखानी मंडल की ओर से हल्द्वानी की नीलम कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मेडिकल इमरजेंसी में समलैंगिक पार्टनर को मिल सकता है मेडिकल फैसले का अधिकार -केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में जताई सहमति

इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित जीवन देश को विकास, आत्मविश्वास और नई दिशा प्रदान करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री के प्रति देशवासियों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणपति विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का समापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते रहना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता, तीन चरणों में होगा लाभ

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपू नेगी, जिला महामंत्री रंजन बरगली, मोहित कांडपाल, श्याम साही, श्रुति तिवारी, मंडल अध्यक्ष गंगा साह, सुमित्रा प्रसाद, अलका जीना, कामायनी मिश्रा, राजेश पंत, त्रिलोक निकेतिया, धीरज पांडे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119