हल्द्वानी में गंगोलीहाट निवासी होटल कर्मी ने गटका जहर, इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में कार्यरत गंगोलीहाट निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय अर्जुन टम्टा हल्द्वानी के एक होटल में कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि विगत रात उन्होंने होटल में काम करने वाले अपने कुछ करीबी साथियों को फोन कर कीटनाशक गटकने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही साथी तुरंत उनके कमरे में पहुंचे, जहां अर्जुन जमीन पर गिरे हुए मिले।
इसके बाद साथियों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें तुरंत बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक गटकने की बात सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अर्जुन पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गांव रवाना हो गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा