पति का अफेयर पकड़ने पर पत्नी का कोतवाली में हंगामा -प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (उत्तराखंड)। कोतवाली में रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अफेयर का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर दी। महिला अपने पति और उसकी कथित प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गई।


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में बस स्टेशन के समीप रहने वाले एक टैक्सी चालक की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। शनिवार को उसकी पत्नी कोतवाली स्थित महिला सेल पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसके पति का एक दूसरी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह गर्भवती थी, तब अस्पताल में उसकी देखरेख के लिए उसके पति ने एक महिला को अपनी करीबी दोस्त बताकर बुलाया था। उस समय उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वही महिला उसके पति की प्रेमिका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले उसने अपने पति को एक महिला से मोबाइल पर चैट करते हुए पकड़ लिया। जांच करने पर पता चला कि यह वही महिला है, जिसे उसका पति पहले अस्पताल लेकर आया था।


महिला कोतवाली पहुंचकर इस बात पर अड़ गई कि उसके पति और कथित प्रेमिका को तुरंत बुलाया जाए और सच्चाई सबके सामने लाई जाए। उसने दोनों के खिलाफ धोखा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


काफी देर तक चले हंगामे के बाद भी पति और कथित प्रेमिका कोतवाली नहीं पहुंचे। इस पर महिला सेल प्रभारी सुनीता कुंवर ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके बाद महिला को घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119